दिन दहाड़े हुई चोरी की 04 वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

SHARE:

चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम )पुलिस थाना भूपालसागर ने दिन-दहाड़े हुई चोरी की 04 वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा डकैती, लूट, चोरी एवं नकबजनी की घटनाएँ करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी कपासन श्री हरीश भारती के निर्देशन में, श्री रणजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना भूपालसागर की टीम ओर जिला विशेष टीम द्वारा कार्रवाई की गई।”,
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “दिनांक 01.10.2026 को परिवादी अपने परिवार सहित लगभग 3:30 बजे घर से नोहरें में गया था, जहाँ उसकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। परिवार लगभग 6:30 बजे घर लौटा। परिवादी अपनी बहन को घर पर छोड़कर चला गया। लगभग 8:00 बजे वापस आने पर कमरे में लकड़ी की अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखी रामनामी, मांदलिया, कान के टॉप्स, एक नथ, एक छोटा मांदलिया, सोने के दो मोती (वजन लगभग पाँच तोला), एक किलो चाँदी का कंदौरा, दो आंवलिया, चाँदी की अंगूठियाँ एवं बिछिया तथा एक लाख रुपये नकद और खुले रुपये चोरी मिले। अज्ञात व्यक्ति दिन के समय ये सामान चोरी कर ले गया। परिवादी ने सामान एवं रुपये बरामद कराने तथा कानूनी कार्रवाई करने की रिपोर्ट दी
“पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई_”प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वारदात का पता लगाने के लिए श्री रणजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना भूपालसागर ओर जिला स्पेशल टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास तथा मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध के फुटेज प्राप्त किए। मुखबिरों की सहायता से तथा तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्त की पहचान की गई।”, “जिसको प्रकरण संख्या 104/2026, धारा 331(3) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में अभियुक्त छगनलाल पुत्र उदयराम, जाति तेली, उम्र 27 वर्ष, निवासी कांकरवा, थाना भूपालसागर को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने दिनांक 01.10.2026 को जाशमा कस्बे के एक सुनसान मकान में घुसकर जेवरात एवं रुपये चोरी करना स्वीकार किया। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तारी के कारणों एवं संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराकर उपकारागृह कपासन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने दिन-दहाड़े चोरी की कुल चार वारदातें करना स्वीकार की जो निम्न है
“गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा स्वीकार की गई वारदातें”,
01: अभियुक्त के कथनानुसार, लगभग तीन माह पहले जुलाई में वह दिन के समय पुरोहितों का सांवता गया। वहाँ एक सुनसान मकान के गेट पर ताला लगा था। वह घर के पीछे से अंदर घुसा और कमरे का रोशनदान तोड़कर भीतर गया। लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के टड़े, कान की झुमकी/झेला, कान के दो टॉप्स, मांदलिया, चाँदी की दो पायजेब, हाथ के दो कड़े तथा नकद रुपये चोरी कर ले गया।”, “वारदात संख्या 02: लगभग तीन माह पहले जुलाई में वह दिन के समय सिंहपुर गया। एक सुनसान मकान के गेट पर ताला लगा था। वह पास के खाली प्लॉट की ओर से चढ़कर छत पर पहुँचा और छत के झंगले से नीचे कूदकर मकान में घुसा। कमरों के ताले तोड़कर सोने का टड़ा, मांदलिया, नथ, चाँदी के हाथ के कड़े, आंवलिया तथा नकद रुपये चोरी कर ले गया।”, “वारदात संख्या 03: वर्ष 2025 में वह दिन के समय चोरी करने के उद्देश्य से सिंहपुर गया और एक सुनसान मकान की तलाश की। मकान के बाहर ताला लगा था। वह बगल से चढ़कर मकान में घुसा और कमरे की अलमारी में रखे सोने के टॉप्स, गले का हार, माथे का टीका एवं रखड़ी, चाँदी का कंदोरा, चाँदी की पायजेब तथा नकद रुपये चोरी कर ले गया।”, “वारदात संख्या 04: दिनांक 01.10.2026 को वह दिन के समय जाशमा में चोरी करने गया। उसने एक सुनसान मकान चुना, जिसके बाहर ताला लगा था। मकान के पीछे पुराने स्कूल के भवन से ऊपर चढ़कर वह छत पर पहुँचा और मकान में घुस गया। कमरे की अलमारी में रखे सोने के टॉप्स, एक रामनामी, एक मांदलिया, सोने की एक नथ, एक छोटा सोने का मांदलिया, सोने के दो मोती, चाँदी का कंदोरा, दो आंवलिया, चाँदी की अंगूठियाँ एवं बिछिया तथा नकद रुपये चोरी कर ले गया
“गिरफ्तार अभियुक्त”,
श्री छगनलाल पुत्र श्री उदयराम, जाति तेली, उम्र 27 वर्ष, निवासी कांकरवा, थाना भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।” कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम”, [ “1. श्री रणजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना भूपालसागर”, “2. श्री तेजमल, सहायक उपनिरीक्षक”, कांस्टेबल श्री अनिल, श्री राजमल,. श्री बद्रीलाल, श्री रोशनलाल,श्री राधेश्याम,. श्री हरदयाल,
*जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम )रामावतार, (प्रभारी चोरी निरोधक टीम) श्री दुर्गेश,पुरखाराम,हेमराज , मुकेश, साहिल, राकेश, पदम*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment