आंवलहेड़ा में जय अंबे मां गरबा महोत्सव आयोजित।

SHARE:

चित्तौडगढ
रिपोर्ट- नरेन्द्र सेठिया

आंवलहेड़ा में जय अंबे मां गरबा महोत्सव में हर्षोल्लास, 9 दिन तक गूंज रहा है – पंखिड़ा रे उड़ने जय जय पावागढ़*

*चित्तौड़गढ़।* जिले के आंवलहेड़ा गांव में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय अंबे मां गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नई आबादी क्षेत्र में वर्ष 2019 से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन में प्रतिदिन रात्रि 8:30 से 10:30 बजे तक डांडिया गरबा का आयोजन हो रहा है। छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां गरबा में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। “पंखिड़ा रे उड़ने, जय जय पावागढ़ रे, मेरी महाकाली जय” जैसे भजनों पर गरबा रमें रहे हैं।

रोजाना गरबा से पहले मां दुर्गा की आरती की जा रही है और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। गरबा मंडल द्वारा ग्राम की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

इस गरबा महोत्सव में छोटी बच्चियों अंजलि, हिना, रक्षा सहित कई बच्चों ने भाग लिया। वहीं रवि कुमार ब्रह्म भट्ट, राधेश्याम, विष्णु चरण, कैलाश चंद्र, कालू लाल, भगवान, हिमांशु, शुभम, कन्हैयालाल, सुमित, दीपक, अक्षत, रुद्राक्ष आदि युवा और ग्रामीण गरबा में भाग लेकर आनंद ले रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment