फालना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्षीय छात्र का दूसरा दिन
युवा खिलाडियों ने मैदान पर बहाया पसीना
इम्मानुअल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना के तत्वाधान में आयोजित हो रही 70वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र के दूसरे एसपीयू कालेज ग्रांउड में ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की दूसरे दिन 3000 मी. रेस फाइनल 200 मी. रेस सेमी फाइनल हैमर थ्रो फाइनल
ऊँची कूद फाइनल 400 मी. रेस हिट्स पोल वॉल्ट फाइनल
100 मी. सेमीफ़ाइनल 800 मी. फाइनल व चार गुणा चार सौ रिले रेस हिट्स आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक इम्मानुएल मिशन स्कूल फालना के प्रिंसिपल के.वी.टी मैथ्यू, जोबीन सर, पर्यवेक्षक श्रीगोपालपारीक,समाज सेवी अमित मेहता, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड, प्रधानाचार्य मदनलाल परमार, सुरेन्द्र सिंह राठौड, निर्णायक सज्जन सिंह राठौड, विक्रम सिंह चौधरी, दिनेश वैष्णव, राजेन्द्र सिंह राणावत नारलाई, राजेन्द्र सिंह राणावत सैणा, हनीफ मोहम्मद,अमृत कुमार, ममता कंवर, प्रवीण चौधरी,सरोज राठौड,गोरधन कंवर, रुखसाना परवीन,हंसा भाटी, प्रकाश बावल, दिनेश भाटी, किरण चौहान, बाबूलाल चौधरी, जैलेश चौधरी, लालाराम प्रजापत, गणपत कुमार, विनोद परमार आदि उपस्थित रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





