मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई।

SHARE:

मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई।
*दो माह से गुमशुदा दो नाबालिग सगे भाइयों को तलाश कर माता-पिता से मिलवाया*

चित्तौड़गढ़ । गुजरात के जामनगर रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिले थे दोनों नाबालिग बालक, जामनगर पुलिस एवं बाल गृह संस्था के सहयोग से मानव तस्करी यूनिट चित्तौड़गढ़ की टीम ने शुरू की परिजनों की तलाश। रेलवे स्टेशन, ओछड़ी, प्रतापनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, डंपिंग यार्ड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तलाश एवं पूछताछ कर दोनों बालकों के माता-पिता का पता लगाया तथा कांकरोली (राजसमंद) के दोनों भाइयों को उनके माता-पिता से मिलवाया।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि 09 अगस्त 2026 को दो नाबालिक बालक रेलवे स्टेशन हापा जामनगर गुजरात पर लावारिस घूमते हुए मिले जिनको स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाल गृह संस्था जामनगर गुजरात में आश्रय दिलाया गया। तभी से बाल गृह संस्था द्वारा दोनों बच्चों के माता-पिता की तलाश की जा रही थी । बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों ने आपस में सगे भाई होना व चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के पास अपने माता-पिता के साथ झोपड़ी में रहना वह माता-पिता व उनके द्वारा खाली बोतले व व कबाड इकट्ठा करने का कार्य करना बताया । बाल गृह संस्था जामनगर गुजरात द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेंद्र सिंह से संपर्क कर उक्त दोनों बच्चों के माता-पिता की चित्तौड़गढ़ में तलाश करने हेतु सहयोग बाबत निवेदन किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार मानव तस्करी यूनिट चित्तौड़गढ़ की प्रभारी सुनीता गुर्जर ,एएसआई नटवर पटवा , महिला कांस्टेबल सुशीला कुंवर की टीम व बाल गृह संस्था जामनगर एवं जामनगर पुलिस के साथ चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन, ओछडी, प्रताप नगर, प्राइवेट बस स्टैंड, डंपिंग यार्ड एवं चित्तौड़गढ़ शहर के अन्य इलाकों में दोनों बच्चों के परिजनों की सरगर्मी से तलाश की गई। रेलवे स्टेशन के आसपास झोपड़ा बनाकर निवास करने वाले लोगों एवं कबाड इकट्ठा करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई लोगों को दोनों बच्चों के फोटो व माता-पिता का नाम बताया जाकर जानकारी की गई तो दोनों बच्चों के माता-पिता के कांकरोली जिला राजसमंद में होने की जानकारी मिली । जिस पर कांकरोली जिला राजसमंद से दोनों बच्चों के माता-पिता की तलाश कर बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया गया । दोनों बच्चे अपने माता-पिता से मिलकर खुशी से झूम उठे बाल गृह संस्था जामनगर व जामनगर गुजरात पुलिस द्वारा 2 माह से गुमशुदा नाबालिक बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने में सहयोग देने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ एवं मानव तस्करी यूनिट चित्तौड़गढ़ की प्रशंसा कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई