*इम्मानुएल मिशन स्कूल, फालना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*—————————-फालना (पाली)। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र वर्ग) का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ शुक्रवार को इम्मानुएल मिशन स्कूल, फालना के तत्वावधान में श्री सेला ग्राउंड में हुआ। यह पूरा कार्यक्रम संस्था के वी. टी. मैथ्यू के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि उमा कंवर एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट कमल श्रीमाली,देवेंद्र सिद्धावत, समाजसेवी अमित मेहता, वीरेन्द्र पंवार (अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग), राजकुमार मीणा (कनिष्ठ अभियंता, फालना विद्युत विभाग), रवि टांक (कनिष्ठ अभियंता, बाली विद्युत विभाग),सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, हेमंत सोलंकी (पार्षद),विभागीय प्रतिनिधि गोपाल पारीक एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़, तथा पीएम श्री विद्यालय खुडाला के प्रधानाचार्य राजेश पुरी उपस्थित रहे। इनके साथ ही खुडाला-फालना की समस्त निजी स्कूलों के संस्थापक, गणमान्य नागरिक तथा सभी राजकीय खेल निर्णायक विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. प्रवीण वैष्णव द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई, जिसके बाद ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली गई। अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान चार दिनों तक जिलेभर से आई टीमों के बीच विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





