दान उत्सव में स्कूल के सभी बच्चों को फल व स्टेशनरी सामग्री वितरित।

SHARE:

दान उत्सव में स्कूल के सभी बच्चों को फल व स्टेशनरी सामग्री वितरित

बाल रक्षा भारत ने मासिक स्वच्छता, जीवन कौशल और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

अयोध्या,यूपी।

सामाजिक सरोकार के तहत बाल रक्षा भारत संस्था की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भिखापुर, पूराबाजार में बच्चों एवं शिक्षकों के साथ दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में बाल रक्षा भारत की ओर से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अखिलेश शुक्ल, प्रोजेक्ट असिस्टेंट अनुराग मिश्र तथा सखी सहायिका ज्योति, सुहानी, प्रेमा, अंजली और आशुतोष सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अखिलेश शुक्ल ने बच्चों को बाल रक्षा भारत द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनके उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं प्रोजेक्ट असिस्टेंट अनुराग मिश्र ने बच्चों को मासिक स्वच्छता, जीवन कौशल तथा सखी क्लब के गठन और उसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, अपनी समस्याओं को साझा करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू यादव ने बाल रक्षा भारत की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दान उत्सव के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ बालिकाओं में मासिक स्वच्छता, स्वास्थ्य, चिकित्सा, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं जीवन कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई