आधार व जनाधार प्रमाणीकरण को लेकर यूसीईईओ व पीईईओ स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित।

SHARE:

आधार व जनाधार प्रमाणीकरण को लेकर यूसीईईओ व पीईईओ स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित।

सादड़ी,पाली।

राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार जनाधार प्रमाणीकरण को अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली के सानिध्य में स्थानीय देवीचंद मया चंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , पीएमश्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व गुड़ा जाटान में यूसीईईओ पीईईओ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रथम मीठालाल बोराणा ने बताया कि समीक्षा बैठक में माली द्वारा वन टू वन संस्था प्रधान से इस हेतु पिछले सप्ताह किए गए प्रयासो व प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई।इस दौरान संस्था प्रधानों द्वारा आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया जिस पर माली ने ब्लाक सांख्यिकी कार्यालय से संपर्क कर समाधान करवाया। माली ने कहा कि हमारे विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का शत प्रतिशत आधार जनाधार प्रमाणीकरण हमें करवाना है,सक्षम स्तर से इसकी सतत मोनिटरिंग की जा रही है ।हमें अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाकर यह लक्ष्य प्राप्त करना है।किसी विद्यार्थी को लेकर विशेष कारण है तो उससे भी अवगत कराना है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम भावना से कार्य करने पर हमें लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा।इस अवसर पर भंवरलाल जाट,इंदुबाला,मुकेश कुमार सूचक,अशोक कुमार,प्रभु राम,भरत कुमार,ताराचंद समेत समस्त संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व गुड़ा जाटान पहुंचकर आधार जनाधार प्रमाणीकरण को लेकर चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट जानी व आवश्यक निर्देश दिए। संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह ने भी अपनी बात रखी।इस अवसर पर यूसीईईओ द्वितीय मधु कुमारी गोस्वामी,पीईईओ मांडीगढ शंकरलाल माली व पीईईओ गुड़ा जाटान उम्मेदराम पालीवाल सहित इन यूसीईईओ पीईईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर पाली द्वारा जिला समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में देसूरी ब्लाक में 6टीमें गठित कर आधार जनाधार प्रमाणीकरण हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई