एकादशी पर सांवलिया सेठ का स्वर्ण वागा से मनमोहक शृंगार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
एकादशी पर सांवलिया सेठ का स्वर्ण वागा से मनमोहक शृंगार

प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर में एकादशी के पावन अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ का विशेष एवं मनमोहक शृंगार किया गया। इस दौरान पुजारी कन्हैया दास एवं दिनेश महाराज ने भगवान को स्वर्ण वागा धारण करवाकर आकर्षक शृंगार किया।

भगवान सांवलिया सेठ के गले में मोतियों की माला और नोटों की माला पहनाई गई। वहीं केसर-चंदन का तिलक लगाकर विशेष शृंगार किया गया। स्वर्ण वागा में सजे सांवलिया सेठ के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

एकादशी के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामनाएं कीं। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने भगवान के मनमोहक शृंगार के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई