चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों को वितरित किए प्रश्न बैंक
भादसोड़ा, 6 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा के तालाब परिसर में मंगलवार को प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर मंडल की ओर से कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को प्रश्न बैंक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार दाधीच ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आईएएस स्व. मिठालाल मेहता की पत्नी कमला देवी रहीं। विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल, बाबूलाल ओझा, गोविन्द सोनी एवं गोपाल सिंह तंवर रहे।
श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी बागुण्ड-भादसोड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीपुरा, मदनपुरा, सोहनखेड़ा, बागुण्ड, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादसोड़ा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा के कक्षा 5वीं और 8वीं के सभी विद्यार्थियों को प्रश्न बैंक उपलब्ध करवाए गए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश कुमार दाधीच ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह चारण ने किया। इस अवसर पर हसन अली बोहरा, मुकेश सरावगी, दिलीप पोखरणा, इन्द्रमल उपाध्याय, रमेश शर्मा, विष्णु अग्रवाल, उदयलाल सैन, महावीर रांका, नन्दलाल माली, सुरेश आचार्य सहित मेहता परिवार के सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ के चरणसिंह, पूरणमल उदय, राकेश शर्मा, के तन सोनी, राजकुमार, वीना राठौड़, विमला चण्डालिया, ज्योति सोनी आदि उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





