दबिश के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार 4 अन्य नामजद।

SHARE:

चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
दबिश के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार 4 अन्य नामजद*

*जिला स्पेशल टीम(चोरी निरोधक टीम) व पारसोली थाना पुलिस की सयुक्त कार्यवाही।*

*भीलवाड़ा , चित्तौड़गढ़ रतनगढ़ मप्र से चोरी नकबजनी की 9 वारदातों का खुलासा! चोरी की 2 मोटर साइकिल बरामद।*

चित्तौड़गढ़ ,05 अक्टूबर 2026 को जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं थाना पारसोली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दबिश के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 4 अन्य को नामजद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा एवं रतनगढ़ क्षेत्र की चोरी-नकबजनी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले मे रात्रि के समय मकानों से चोरी की वारदातों की रोकथाम हेतु डीएसटी टीम को दिये गये निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिह जोधा एवं वृताधिकारी बेगूं अंकित कुड़ी के निकटम सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह द्वारा पुलिस टीम पर दबिश के दौरान पथराव करने के मामले एवं रात्रि के समय मकानों से चोरी लूट की वारदाते के खुलासे हेतु थाना स्तर पर व जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) चित्तौडगढ की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा अलग अलग गॉवों मंडावरी ओर मेघनिवास के पूराने जरायम पेशा लोगों से पूछताछ की व अलग अलग थाना सर्कल से पुराना रिकॉड प्राप्त कर संदिग्ध लोगो पर जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) ने लगातार नजर रखी व तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ 03 अक्टूबर 26 को दबिश के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में 1 आरोपी को गिरफतार कर बाकी 4 अन्य को नामजद किया गया तथा उसके पास से बड़लियास ओर बिजौलियां से चोरी की गई 2 मोटर साइकिल जप्त की है गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की 9 वारदातें अपने साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। 3 अक्टूबर 2026 को डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि विभिन्न जिलों में वांछित इनामी अभियुक्त दिलीप कंजर अपने साथियों के साथ गैंग बना बड़ी वारदात करने जा रही है जिस पर टीम ने काटूंदा मोड़ के पास जाल बिछाया ओर नजर रखी तभी एक बाइक पर 2 संदिग्ध बिना नंबर की बाइक पर नजर आए जिनको टीम द्वारा पकड़ने के दौरान उसी समय अपने अन्य साथियों के साथ आए इनामी दिलीप कंजर ओर अन्य ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया ओर खेतों में भाग गए जिनका टीम द्वारा पीछा किया गया लेकिन रात्रि का समय होने से खेतों में भाग गए बाद में टीम ने लगातार पीछा कर उक्त गिरोह के एक सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल की । तथा 4 अन्य को नामजद किया है मुल्जिम से पुछताज में 9 वारदातों का खुलासा हुआ है । जिनसे ओर भी चोरी के खुलासा होने की संभावना है।
प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
गिरफतार मुल्जिम:-
01 विरु उर्फ वीरमल पिता गोपीलाल कंजर निवासी मंडावरी थाना बेगूं
वारदातों का खुलासा
1. साडास थाना सर्कल के गांव शादी से 1 माह पहले घर के पीछे की खिड़की निकाल अंदर घुस कर सोने चांदी के जेवरात चोरी
2. हमीरगढ़ के पास से मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी
3. बेगू थाना सर्कल के गुणता गांव से मकान से टॉप्स, मादलिया , कान के लॉग ओर चांदी के जेवर चोरी
4. 6 माह राजगढ़ से मकान के सामने से खिड़की तोड़ कर चोरी की वारदात
5. बड़लियास भीलवाड़ा के किशनपुरा से सोने का टॉप्स, रामनवली मंडलिया चोरी
6. बड़लियास से 20 km आगे भीलवाड़ा के पास एक गांव से नगदी चोरी
7. बिजौलियां थाना सर्कल से एक बाइक सुपर स्पेंडर चोरी
8. गेंदलियास थाना बड़लियास थाना से एक बाइक सीडी डिलेक्स चोरी
9. रतनगढ़ के पास जाट रोड से एक मकान से सोने चांदी के जेवर चोरी
पुलिस टीम:-
थाना पारसोली:- थानाधिकारी आशुतोष सिंह एएसआई भवानीसिंह ,रामदयाल , कांस्टेबल रघुवीर ।
जिला विशेष टीम(चोरी निरोधक टीम):- टीम प्रभारी कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल दुर्गेश , ललितसिंह,बालकिशन ,जोगेंद्र,
हरीश,हेमराज,मुकेश ,पदमकुमार,मनीष,साहील,राकेश।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई