भरत बाग में 11 अक्टूबर से सजेगा नौ दिवसीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव।

SHARE:

चितौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भरत बाग में 11 अक्टूबर से सजेगा नौ दिवसीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव

जैन-जी युवाओं को धार्मिक भजनों से जोड़ने की पहल, बच्चों और महिलाओं के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ महोत्सव संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में भरत बाग में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन करीब तीन दशक से जारी है। इस बार भी नवरात्रि के अवसर पर भरत बाग में गरबा और डांडिया के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव का उद्देश्य जैन-जी युवाओं को धार्मिक भजनों और सनातन परंपरा से जोड़ना भी है। आयोजन के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डांडिया-गरबा में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि इंदौर से कारीगर बुलाकर प्रतिमा तैयार करवाई जा रही है। नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव में आने वाले परिवारों के लिए बैठने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। आयोजकों ने शहरवासियों से नवरात्रि डांडिया महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। अध्यक्ष प्रदीप काबरा की बाईट

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई