चित्तौड़गढ़ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
आक्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, स्वर्गीय राम सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी रविवार को पहुंचने की संभावना
चित्तौड़गढ़।
भदेसर उपखंड के आक्या गांव में इन दिनों शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्वर्गीय राम सिंह चौहान के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के आक्या पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आक्या गांव पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय राम सिंह चौहान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
शोकसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार के मंत्री, विधायक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता भी आक्या पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना
वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी रविवार को आक्या गांव पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गांव में हेलीपैड तैयार कर दिया गया है।
आक्या गांव में लगातार पहुंच रहे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के बीच स्वर्गीय राम सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





