खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का पांचवा दिन
शह और मात के रोमांचक मुकाबले जारी, खुडाला- फालना में चौसर की बिछातें
पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय 17- 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता के पांचवे दिन 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा के राउंड मैच खेले गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के कुशल निर्देशन में सभी मैच खेले जा रहे हैं। आज छठे राउंड में 19वर्ष छात्र वर्ग में कुल 100 टेबल लगे जिस पर 201 खिलाडी व छात्रा वर्ग में कुल 90 टेबल पर कुल 181खिलाडी खेल रहे हैं। जबकि 17वर्ष छात्र वर्ग में 102टेबल पर 204 खिलाडी व छात्रा वर्ग में 90 टेबल पर 180 खिलाडी खेल रहे हैं। प्रत्येक केटेगरी में कुल आठ राउंड होंगे । प्रतियोगिता में निदेशालय बीकानेर की ओर से कोर्डिनेटर बुद्धी प्रकाश खटीक, आर्बिटर किशन व्यास, बुलाकी दास, हर्षवर्धन हर्ष, डॉ.कृष्णा आचार्य सहित स्थानीय आर्बिटर कुंदन सिंह राठौड, दिनेश वैष्णव, सज्जन सिंह राणावत, प्रवीण चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह चौधरी, के निर्देशन में खिलाडी खेल रहे हैं। इस अवसर पर भामाशाह एवं समाजसेवी अमित मेहता,राम किशोर गोयल, श्याम सिंह जोधा, जगदीश चौधरी,शांतिलाल कंसारा,राकेशअग्रवाल, मदन चौधरी,अंकित राठौड़,उमेश शर्मा, डॉ.निर्मल परिहार,कमलेश चौधरी,ख़ुशवंत भाटी,देवेंद्र पंवार,कुणाल पंवार,ललित मालवीय, नरेश मालवीय, रितिक जोधा का विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड विभागीय खेल नियमों की अनुपालना करवा रहे हैं। टॉप बोर्ड पर 17वर्ष छात्रा वर्ग में श्रेष्ठा जैन,सायशा गुप्ता, भव्या माहेश्वरी,लवप्रीत कौर खेल रही हैं जबकि छात्र वर्ग में हर्षवधन, सिद्धांत चतुर्वेदी,रुद्रदमन मेडतिया,रोनित दुसेजा खेल रहे हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक राजेश पुरी प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीक, कविता गहलोत, अंजू आदरा, दलपत राज चौधरी, मदनलाल परमार, सोहन लाल पारंगी, हीरालाल परमार, भंवर सिंह राजपुरोहित,अब्दुल करीम टांक,संजय परिहार,रूपाराम माली,सोहन लाल पायक,रूपाराम,सुरेन्द्र सिंह राठौड,मोहनलाल बावल,रतन लाल हिंडानी,अशोक कुमार, मुकेश, शर्मा, मेदान खेल प्रभारी भंवर परिहार,उप प्राचार्य मनीष गर्ग,डॉ.प्रवीण वैष्णव, स्काउट मास्टर कलाराम सोलंकी, हरीश हिंगड, बाबूलाल चौधरी, हितेन्द्र सुथार,नरेन्द्र सिंह, रवि परिहार, प्रकाश बावल, मुकेश चौधरी, राजवीर सिंह, निलेश जोशी, तलाराम चौधरी, रमेश कुमार दादालिया, महिपाल सिंह चारण, मूलाराम, गणपत लाल, धर्मपाल सरेल,गणेश राम, दिनेश त्रिवेदी,गोविंद दास, सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक व विधालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





