चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
शनिवार को 4 घंटे बिजली बंद, रखरखाव कार्य के चलते कई फीडर प्रभावित
भादसोड़ा, 220 केवी जीएसएस निम्बाहेड़ा पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम गायरी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां से निकलने वाले 33 केवी जावदा, रानीखेड़ा, गादोला, बाड़ी, रीको, निम्बाहेड़ा शहर, वेलकम बोर्ड और दशहरा मैदान फीडर सहित सभी ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।
इसी अवधि में 132 केवी जीएसएस बिजयपुर, कनेरा, ढोरिया चौराहा एवं मंगलवाड़ से आपूर्ति होने वाले सभी 33 केवी फीडर भी प्रभावित रहेंगे। रखरखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने तथा बिजली आपूर्ति बंद रहने की अवधि में सहयोग करने की अपील की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





