जाशमा में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के आभूषण व नकदी ले गए अज्ञात चोर।

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

जाशमा में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के आभूषण व नकदी ले गए अज्ञात चोर।

भूपालसागर। क्षेत्र के जाशमा गांव में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब कालूराम जाट व परिवार के सभी सदस्य पशुओं को संभालने के लिए नोहरे पर गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार चोर मकान के पीछे की तरफ से छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में नथ, टोस्ट, कंदोरा सहित अन्य आभूषण बताए जा रहे हैं। घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जाशमा गांव में हर वर्ष चोरी की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कई मामलों में चोरों का पता नहीं चल पाता। ग्रामीणों ने दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों का जल्द पता लगाने की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई