02 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद,मोटरसाइकिल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

02 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद,मोटरसाइकिल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार*

चित्तौड़गढ़, 30 सितंबर। साड़ास थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेन्ज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के के तहत अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा व पुलिस उप अधीक्षक गंगरार उदयसिंह चुण्डावत वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार के सुपरविजन में दिनांक 29.09.2026 को जिला स्पेशल टीम एवं सोनाली शर्मा थानाधिकारी साड़ास के नेतृत्व में घोड़ी घाटा से सुरजनियास आने-जाने वाले आम रोड सरहद कांगसो की धातोल पर नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर दो जवान उम्र के लडकें बैठे जिनको संदग्धि होने से डिटेन किया गया तथा दोनो लडको के बीच रखे गत्ते के डिब्बें को खोलकर देखा तो डिब्बे में कुल दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां जिनमें अवैध अफीम कुल 2 किलो 542 ग्राम होना पाया गया। अवैध अफीम व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसधान जारी है
गिरफतारशुदा अभियुक्त :-
1. राजुलाल पिता छीतरमल कुमावत उम्र 29 साल निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास जिला चित्तौड़गढ़
2. नारायण लाल पिता अर्जुन लाल गाडरी उम्र 28 साल निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास जिला चित्तौड़गढ़
-: टीम पुलिस थाना साडास :-
थानाधिकारी सोनाली शर्मा, कांस्टेबल बाबूलाल,विकास,मुकेश मखन लाल ,चालक निखिल।
-: जिला स्पेशल टीम :-
हैड कानि. प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह,अजय कुमार,बलराम मीणा,मनोज कुमार,शीशराम, प्रीतम,बलराम।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई