चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा चौराहे पर जलभराव से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक की मांग, सांसद जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भादसोड़ा। क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के सामने बुधवार को भादसोड़ा चौराहा पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं। सांसद जोशी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही एनएचएआई, पीडी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भादसोड़ा चौराहा आसपास बस्ती क्षेत्र होने के बावजूद नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान पूर्व में सड़क किनारे बनी नाली का पुनर्निर्माण नहीं किया गया। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। तहसील कार्यालय के बाहर भी जलभराव रोकने के लिए पुरानी ड्रेनेज व्यवस्था के अनुसार नाला निर्माण की मांग रखी गई।
इसके अलावा बागुंड के पास मोटा देवरा मंदिर निर्माण की राशि का पूर्ण भुगतान कराने, चौराहे के कैटल पास की मरम्मत, चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने तथा पुराने गेट को हटाकर परिसर को आमजन के उपयोग योग्य विकसित करने की मांग की गई।
जनप्रतिनिधियों ने भादसोड़ा चौराहा और कस्बे के बीच सिक्सलेन पर ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग भी रखी। सांसद जोशी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भादसोड़ा कस्बे के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





