चुनाव में कांग्रेस की हार और चार पार्षदों की कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर छिड़ा घमासान हुआ तेज।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कीमत रिपोर्ट
कपासन
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की हार और चार पार्षदों की कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर छिड़ा घमासान अब और तेज हो गया है।
चित्तौड़गढ़

में कांग्रेस के एक गुट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब कांग्रेस का दूसरा गुट भी खुलकर सामने आ गया है।
कपासन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया।
कपासन नगर पालिका चुनाव मे कांग्रेस के पास 13 पार्षदों का बहुमत था, लेकिन अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 16 वोट मिलने के बाद कांग्रेस के भीतर सियासी भूचाल मचा हुआ है।
इसी बीच कांग्रेस के दूसरे गुट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के भीतर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप को नया मोड़ दे दिया।
नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद सरस्वती बारेगामा के पुत्र हिमांशु बारेगामा ने पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल पर पार्षदों को दो खेमों में बांटने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया था, लेकिन पार्षदों को एकजुट रखने के बजाय उन्हें अलग-अलग खेमों में बांट दिया गया।
हिमांशु बारेगामा ने यहां तक कहा कि क्रॉस वोटिंग बोरीवाल के खेमे से भी हुई हो सकती है।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के बचाव में भी कांग्रेस का यह गुट खुलकर सामने आया।
हिमांशु बारेगामा ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई।

मामला यहीं नहीं रुका…
पार्षद कांता के पति नरेश खटीक ने कहा कि बोरीवाल और उनके साथ रहे पदाधिकारियों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने वाले चार पार्षदों के नाम लिए गए हैं।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप लगाने वालों के पास प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए…
अन्यथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट मांगीलाल बेरवा ने भी पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल को पार्टी में फूट का जिम्मेदार बताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक संदीप सोमानी, सह संयोजक छगन जाट, पार्षद अनिल मोची, लक्ष्मीनारायण व्यास और सतीश नंदवाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कपासन में कांग्रेस की हार के बाद शुरू हुआ क्रॉस वोटिंग विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप की खुली जंग में बदलता नजर आ रहा है।
एक तरफ चार पार्षदों की कथित क्रॉस वोटिंग के आरोप हैं…
तो दूसरी तरफ कांग्रेस का दूसरा गुट पार्टी के भीतर ही दूसरे नेताओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
अब देखना होगा कि प्रदेश कांग्रेस इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है और जांच होती है या नहीं।
बाइट = हिमांशु बारेगामा पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment