चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ाचौराहे पर सांवलिया सेठ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजा भक्ति संगीत
प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन मंगलवार रात मंदिर परिसर के रंगमंच पर विशाल भजन संध्या हुई। रात 9 बजे जोगणिया म्यूजिकल ग्रुप बस्सी की प्रस्तुति में कलाकारों ने भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया। जगदीश वैष्णव ने गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘ओढ़ चुनर में तो गई सत्संग में’, ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दी’, ‘झूलनी पे सेठ सांवरो जुलवाने जावे सा’ और ‘चांदी को बेवान पालकी, चांदी की रथ गाड़ी, झूले झूले रे सांवरियो रामरेवाडी’ सहित भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
प्रसिद्ध भजन कलाकार नरेश प्रजापत ने ‘डंको बाजे सांवलिया थारे नाम रो रे’ और ‘मोहन आवो तो सरी माधव के मंदिर में मीरा एकली खड़ी’ सहित भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं प्रिया सोनी ने ‘मंडफिया वालो श्याम मांरी रुक्मण को भरतार’ सहित सांवलिया सेठ के भजनों से समां बांधा।
कार्यक्रम के दौरान कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर मंच पर पहुंचे और कलाकारों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से सभी भक्तों के लिए मंगल कामना की। साथ ही मेला आयोजन और मंदिर कमेटी की वर्षभर की सुव्यवस्थित एवं निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की। आयोजक लोकेश सोनी ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। मंच संचालन रमेश चंडालिया ने किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी, महेश भट्ट, कपासन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद बारेगामा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विमल अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने भी मेले में पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए और मंगल कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





