शिक्षक अपने अधिकारों के लिए सदैव संगठित व जागरूक रहें, संगठन में ही शक्ति:मेवाड़ा

SHARE:

शिक्षक अपने अधिकारों के लिए सदैव संगठित व जागरूक रहें, संगठन में ही शक्ति:मेवाड़ा

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का निबेश्वर में समापन

फालना,पाली

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन निम्बेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्री नामदेव छीपा समाज धर्मशाला में संपन्न हुआ। समापन समारोह संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अध्यक्षता व सम्मेलन के संयोजक हंसाराम मीणा दूजाना के वशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।सम्मेलन के दूसरे दिन
समापन समारोह को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाड़ा ने शिक्षकों से अपने अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहने और संगठित रहने का आह्वान किया, उन्होंने कहा की कलयुग में संगठन में ही शक्ति निहित हैं। सरकार को भी उनकी जायज मांगों को शिक्षक हित में माननी ही पड़ती हैं।। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा मीणा ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करने का शिक्षकों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की शिक्षक अपनी जायज मागों को मानने पर अभिनंदन करना जानता हैं और मांगे नहीं मानने पर आंदोलन करना भी जानता हैं। सम्मेलन के संयोजक हंसाराम मीणा दूजाना, सह संयोजक लक्ष्मण लाल मीणा पोमावा व कलाराम सोलंकी ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर अतिथियों, सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों, संघ के पदाधिकारियों व भामाशाहों का आभार प्रकट किया।जिला मंत्री शैतान सिंह सिसोदिया और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण मालवीय ने शिक्षकों को संगठन की कार्य प्रणाली बताते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोडने का आव्हान किया । सम्मेलन के आखिर में जिन मु्द्दों पर सम्मेलन के दरम्यान विचार मंथन व वार्ताएं की उनका प्रतिवेदन बनाकर प्रदेश समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी मीठालाल मीणा कीरवा, रमेश मीणा सांडेराव,दिलीप नागर, महेश वैष्णव, रमेश वछेटा , मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रमेश सिंह राजपुरोहित, चैनाराम सोलंकी, सोहन भलवाला, लकाराम परिहार, प्रेमसिंह सोलंकी, कालूसिंह परमार, महेंद्र सिंह चावडा, बाबू सिंह सोनिगरा, बाबूलाल चौधरी, नरेश गर्ग,नरेंद्र बामणिया, महावीर प्रसाद दवे, प्रवीण सोलंकी,महिपाल सिंह सान्दू,सवाराम मीणा, छगन मीणा,सुरेश बोराणा, वीराराम मीणा, रामलाल मोसलपुरिया,कमलेश केराल,शंकर मीणा, गलबाराम मीणा, गणपत सिंह राजपुरोहित,रणछोड़ लाल बंजारा, नेमाराम मीणा, राजीव राव, दरगा राम मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment