छह दिवसीय राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ भव्य समापन।

SHARE:

छह दिवसीय राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ भव्य समापन।

फालना। एसपीयू (पी.जी.) महाविद्यालय, फालना में इनोवेटिव टीचिंग पेडागॉजी विषय पर आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने छह दिवसीय कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए इससे प्राप्त अनुभवों को साझा किया एवं शिक्षण क्षेत्र में नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. राजश्री राणावत, सहायक आचार्य, अंग्रेजी विभाग एवं एनईपी समन्वयक, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने ऑनलाइन माध्यम से कहा कि एनईपी भी नवाचार शिक्षण पद्धति की ओर एक साहसिक एवं क्रांतिकारी कदम है जिसमें विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट एवं वैल्यू ऐडेड शिक्षण पर जोर दिया व मल्टी डिसीप्लिनरी पेडगॉजी विषय पर भी प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त उप निदेशक सुलेमान टाक ने शिक्षा को विद्यार्थी केंद्रित बनाने तथा शिक्षकों द्वारा नवीन तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षण में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग आवश्यक है, लेकिन पुरानी व्यवस्थाओं की उपयोगिता को भी बनाए रखना चाहिए।
एसपीयू जैन शिक्षण संघ के सह सचिव अमित मेहता ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शैक्षणिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की।
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं जैन शिक्षण संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र अग्रवाल ने द्विपक्षीय संप्रेषण को प्रभावी शिक्षण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
समापन उद्बोधन में राजकीय महाविद्यालय, बाली के प्राचार्य डॉ. आईदान सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इनोवेटिव टीचिंग पेडागॉजी विद्यार्थी केंद्रित है, जिसका वास्तविक उद्देश्य शिक्षण को रोचक एवं व्यावहारिक बनाना है।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. ललित कुमार ने एफडीपी को एक उत्कृष्ट अनुभव बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में डॉ. अंशुल शर्मा एवं मोहम्मद शकूर ने छह दिवसीय एफडीपी का फीडबैक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम आयोजन सचिव डॉ. युधिष्ठिर शर्मा ने आगामी माह में महाविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संगोष्ठी की जानकारी दी साथ ही छह दिवसीय एफडीपी का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक आचार्य मोहम्मद यामीन, विनीश अरोड़ा, डॉ. ऋषि माथुर एवं दीपक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं विभिन्न प्रदेशों से ऑनलाइन प्रतिभागी जुड़े रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment