नशा मुक्ति अभियान, CPR प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

SHARE:

एडवेंट कॉलेज में### नशा मुक्ति अभियान, CPR प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

फालना,पाली

*एडवेंट कॉलेज में विद्या ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फालना *का **एडवेंट कॉलेज, फालना** एवं **विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान** के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान, CPR प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए CPR का प्रशिक्षण देना तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करना था।

इस अवसर पर चिकित्सक *डॉ. हीना गुर्जर** ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा **CPR (Cardiopulmonary Resuscitation)** का प्रशिक्षण दिया गया और आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता के महत्व को समझाया गया।

*डॉ. अजय सिंह ने विद्यार्थियों को **नशा मुक्ति की शपथ** दिलाई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एडवेंट कॉलेज के सचिव बाबू लाल जी,प्रशांत जी, स्कूल के कर्मचारी, कॉलेज से , डॉ. सनोज, डॉ. पद्मा सहित शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता, प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment