सुरक्षित भविष्य के लिए ओजोन परत को बचाए-माली

SHARE:

सुरक्षित भविष्य के लिए ओजोन परत को बचाए-माली

नाडोल,पाली।

ओजोन परत हमारा जीवन रक्षक कवच है।हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए इसे बचाना होगा।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती श्री खेताजी धन्ना जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई में विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि ओजोन परत के लिए जिम्मेदार क्लोरो फ्लोरो कार्बन के उपयोग को हतोत्साहित कर इसके विकल्प खोजकर उपयोग करना चाहिए।माली ने मांट्रियल प्रोटोकाल की भी जानकारी दी।इस अवसर पर भौतिक विज्ञान व्याख्याता लकमाराम चौधरी ने ओजोन परत में छेद के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। संस्था प्रधान लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।तत्पश्चात विद्यालय में निबंध ,भाषण व चार्ट निर्माण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर अमराराम,ममता मीना,सुनिल दास वैष्णव,दलपत सिंह सोलंकी,शिवदयाल सोलंकी,मोतीलाल मीना,मुकेश कुमार,त्रिभुवन सिंह कुंपावत,जगदीश लाल ,ईश्वर सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर 1987को मांट्रियल प्रोटोकाल के उपलक्ष में विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment