हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान-माली

SHARE:

हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान-माली

घाणेराव,पाली।

हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान है।इसे रोजमर्रा के व्यावहारिक जीवन में लाए तभी यह राष्ट्रभाषा व वैश्विक भाषा बन पाएगी।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि हिंदी भारत की आन ,बान और शान है।हमें अपने हस्ताक्षर हिंदी में करने,इंडिया की जगह भारत शब्द का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले डा गिरधारी लाल देवड़ा ने हिंदी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।रमेश भाटी ने हिंदी पखवाड़े के तहत किए जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था प्रधान शंकर लाल ने राष्ट्र भाषा हिंदी का महत्व समझाया।इस अवसर पर शंकर लाल मीणा,निमेश मारु,नरेंद्र कुमार बोहरा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इससे पहले शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान में भी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के सानिध्य में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें प्रधानाचार्य उम्मेद पालीवाल,उप प्राचार्य जैलेश चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर आयशा शैरानी,कैलाश चंद्र ,महेंद्र कुमार मीना,सुमन लता,प्रभुलाल भाटी, श्रवणपुरी गोस्वामी व तैय्यब छीपा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 14सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment