देसूरी ब्लाक के घाणेराव में मिशन महिंदी राष्ट्रीय एकता की संवाहक-माली

SHARE:

देसूरी ब्लाक के घाणेराव में मिशन महिंदी राष्ट्रीय एकता की संवाहक-माली

घाणेराव,पाली।

हिंदी राष्ट्रीय एकता की संवाहक है।हिंदी राष्ट्र को जोड़ती है,हिंदी राष्ट्रीय एकता व अखंडता की प्रेरक है।जन जन की भाषा हिंदी राजभाषा के साथ राष्ट्र भाषा व वैश्विक भाषा बने यही हर भारतीय की अपेक्षा है।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घाणेराव में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन आयोज्य संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि हिंदी का शब्द कोश समृद्ध है,इसकी लिपि देवनागरी वैज्ञानिक है,इसमें अन्य भाषाओं के शब्दों को समाहित करने की क्षमता है,इसका साहित्य विशाल है।हम हिंदी पर गर्व करें।इस अवसर पर संस्था प्रधान नीतु मीना ने हिंदी साहित्यकारों को याद करते हुए हिंदी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर जब्बर सिंह राणावत,देवाराम,ममता शर्मा,लीला मेघवाल,लीला कुमारी गर्ग,संतोष,विवेकानंद मीणा,आत्माराम,मंजू परिहार व पहाड़ सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया व विद्यार्थियों को हिंदी में हस्ताक्षर करने व हिंदी में वार्तालाप करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर संस्था प्रधान
पूरण सिंह। चूंडावत,इंद्रा,देवाराम चौधरी,जितेंद्र कुमार गुर्जर,लोकेश सैन ,कुलदीप सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में 14 सितंबर से 28सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment