ऐसीबीईओ माली ने नारलाई के विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने नारलाई के विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती नारलाई के विद्यालयों का शाला संबलन कर निर्देश दिए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह राणावत ने बताया कि माली ने सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई की प्रार्थना सभा का अवलोकन कर मिशन मानस की गतिविधियों की जानकारी ली व सराहा ।माली ने स्वतंत्रता सेनानी ऊमाजी नाईक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।तत्पश्चात आओ गांव चले,मिशन मानस, प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।इस अवसर पर चतरा राम देवासी,शिव राम मीना,राजेंद्र सिंह राणावत सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।तत्पश्चात माली ने महात्मागांधी राजकीय विद्यालय नारलाई पहुंचकर संस्था प्रधान गुलाब सिंह राणावत से अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली तथा भामाशाहों से प्राप्त सहयोग के लिए सराहा।माली ने अन्य विद्यालय से दुग्ध पाउडर प्राप्त कर दुग्ध वितरण को सुचारु रखने के लिए निर्देशित किया।माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के सौस्थाप्रधान केशवंती मीना व राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानियों का बास नारलाई के संस्था प्रधान डिंपल देवड़ा को नामांकन बढ़ाने व पुस्तकालय अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण हेतु कहा।अंत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरों कांकर का शाला संबलन किया गया।इस अवसर पर संस्थाप्रधान किशोर कुमार, चेतना भाटी व प्रवीणा कुमारी उपस्थित रहीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment