अवैध बजरी परिवहन करते 03 डम्पर व एस्कॉर्ट में प्रयुक्त एसयूवी कार जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

*गंगरार थाना व डीएसटी की कार्रवाई:*
*अवैध बजरी परिवहन करते 03 डम्पर व एस्कॉर्ट में प्रयुक्त एसयूवी कार जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार*

चित्तौड़गढ़, 30 अगस्त। पुलिस थाना गंगरार एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त 03 डम्परों को डिटेन कर एस्कॉर्ट के लिए प्रयुक्त एसयूवी कार को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगरार उदयसिंह चुण्डावत के सुपरविजन में अवैध बजरी की रोकथाम के तहत डीएसटी टीम प्रभारी हेड कानि. प्रमोद कुमार मय जाब्ता तथा थानाधिकारी गंगरार के निर्देशन में एएसआई शिवलाल मय जाब्ता के द्वारा दिनांक 29 .08.2026 की रात्री को नाकाबन्दी के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुये 03 डम्परों को डिटेन किया गया तथा ऐस्कोर्ट में प्रयुक्त एसयुवी कार को जब्त किया गया है तथा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment