श्री क्षत्रिय युवक संघ की साप्ताहिक शाखा भावलियां में आयोजित।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
श्री क्षत्रिय युवक संघ की साप्ताहिक शाखा भावलियां में आयोजित।
श्री क्षत्रिय युवक संघ की साप्ताहिक शाखा बायण माता जी मंदिर,रावला परिसर भावलियां में संपन्न हुई। आरंभ में मंगलाचरण के बाद यज्ञ हवन किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने हवन में आहुतियां दी। पूर्णाहुति,यज्ञ प्रार्थना,शांति मंत्र के बाद सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया गया। प्रार्थना “क्षत्रिय कुल में प्रभु…” तथा सहगान “इतिहास याद दिलाए…”करवाया गया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली ने संघ परिचय देते हुए श्री क्षत्रिय युवक संघ की कार्यशैली से अवगत कराया। संघ पिछले 80 वर्षों से क्षत्रिय बालक बालिकाओं में सामूहिक संस्कार मयी कर्म प्रणाली से संस्कार निर्माण का कार्य कर रहा हैं। शिविरों, शाखाओं,जयंतियों तथा अन्यान्य कार्यक्रमों से संघ के बारे में विस्तार से बताया जाता हैं। अपनी भावी पीढ़ी को संघ के शिविरों में भिजवाने का आग्रह किया। यज्ञ,हवन से घर परिवार का वातावरण शुद्ध रहता हैं,अत: साप्ताहिक,पाक्षिक यज्ञ अवश्य करना चाहिए। संघ शक्ति,पथ प्रेरक के सदस्य बनाए। इस अवसर पर शाखा में एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बड़ोली,अजयपाल सिंह चरपोटिया,लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा,ललित सिंह सिरड़ी,गोपाल सिंह भाटियों का खेड़ा,भावलियां से भूर सिंह,रघुवीर सिंह,प्रेम सिंह, भंवर सिंह,रविराज सिंह,रतन सिंह,जसवंत सिंह,मांगू सिंह, भूपेंद्र सिंह,भव्या कंवर, परिधि कंवर,गरिमा कंवर, गुंजन कंवर,नेहा,पीहू आदि उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment