“भारत को जानो”परीक्षा 31 अगस्त को।,
फालना-पाली।
भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली भारत को जानो सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन आगामी 31 अगस्त को बाली फालना शाखा के लगभग 16 विद्यालय में आयोजित होगी, भारत विकास परिषद फालना बाली के सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित के अनुसार लगभग 1100 छात्र-छात्राएं कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों से ओ. एम. आर.से होने वाली इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे| शाखा अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक ने बताया 1100 परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र एवं परीक्षको की नियुक्ति कर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कर दी गई है ताकि व्यवस्थित रूप से उक्त परीक्षा का आयोजन हो, उन्होंने सभी संस्था प्रधानों से आग्रह किया है कि वे इस परीक्षा के नियमों की जानकारी विद्यालय प्रभारी शिक्षक को अवश्य देवे ताकि सुचारू एवं समयबद्ध परीक्षा हो| भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी अशोक कुमार मालवीय सह प्रभारी साकेत एस. देव एवं परिषद के मीडिया प्रभारी अमित मेहता के अनुसार 45 मिनट के पेपर की इस परीक्षा प्रारंभिक तैयारी हेतु परिषद के सदस्यगण कार्यशील हैं और 20 वरिष्ठ सदस्य परीक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे| परीक्षा का समय प्रातः 9.30 से 10.15 तक का रखा गया है, सभी विद्यालयों को कोड न.और परीक्षार्थियों को रोल न. आवंटित कर दिए गए हैं|विद्यालयवार जो भी छात्र प्रथम द्वितीय स्थान पर रहेंगे उन्हें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रांत स्तर पर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा |
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




