*आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय*—चौहान।
*बाली में नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह जी चौहान का आज फालना शहर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त चौहान ने कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय राजस्थान पुलिस का आदर्श वाक्य है, इसे चरितार्थ करने के लक्ष्य पर काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार फालना कस्बा एवं आस पास के गावों मे युवाओं में बढ रही नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के दृष्टिकोण से ठोस प्रयास किए जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौहान ने इस संबंध में आम जन से अपेक्षित सहयोग की अपील की। नवनियुक्त चौहान का साफ़ा,माला,मोमेंटो एवं मुँह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष,एवम् नोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ.अनंत सिंह,सीएलजी सदस्य अमित मेहता,विकास अधिकारी ऐलआईसी आर्य मिहिर,मोहित मेहता,अशोक बचेटा,महेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह आदि लोगों की उपस्थिति में सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





