रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

SHARE:

रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

फालना,पाली

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर फालना में आज रक्षाबंधन का त्योहार अधिवक्ता कमल श्रीमाली सेंटर के संरक्षिका मीरा दीदी ,समाजसेवी अमित मेहता एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सचिव कैलाश जोशी की अध्यक्षता में मनाया गया इस अवसर पर सेंटर की संचालिका ने उपस्थित माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भारतीय धर्म का एक पवित्र त्योहार है जो भाई बहनों के बंधन का उत्सव मनाता है और सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है। परंपरागत रूप से परिवारों के भीतर मनाया जाने वाला यह त्योहार घरेलू दायरों से परे जाकर उन लोगों को भी शामिल करता है जो राष्ट्र की सेवा रक्षा करते हैं इस अवसर पर अधिवक्ता श्रीमाली ने काव्य पाठ से रक्षा बंधन का सामरिक महत्व बताया एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं सचिव कैलाश जोशी ने भी मधुर गीत गाकर वातावरण को धर्ममय बनाया इस अवसर पर मीरा दीदी,कमल श्रीमाली,अमित मेहता,संतोषी बहन, प्रतिभा बहन,अनिता बहन,प्रज्ञा बहन, वीरेंद्र सिंह फौजदार,जसवंत सिंह देवड़ा,अशोक बचेटा,बाबूलाल,शंकर लाल मालवीय,राजाराम भाई,कुलदीप सिंह बग्गा,भवर लाल आदी लोगों की उपस्थिति में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment