नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
*मंगलवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में तस्करी की जा रही 505 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़।
मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एसओजी जयपुर से प्राप्त इनपुट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मिनी ट्रक में पुराने बिस्किट के बॉक्स की आड़ में छिपाकर ले जाए जा रहे विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब व बीयर के कुल 505 कार्टून जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित है, जिसे आरोपी हरियाणा से गुजरात की ओर तस्करी कर ले जा रहा था। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड भवानीशंकर मय जाप्ते द्वारा अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु मंगलवाड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी तभी कांस्टेबल राकेश कुमार एसओजी जयपुर द्वारा एक मिनी ट्रक में अवैध शराब परिवहन किये जाने की सुचना दी जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ते द्वारा चितौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ जाने वाली नेशनल हाईवे नारायणपुरा टोल से पहले नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को रूकवाकर चैक किया तो उसमें पुराने बिस्कीट के बॉक्स की आड़ में ट्रक के कन्टेनर में छुपाकर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की कुल 505 शराब के कार्टुन को जप्त कर ट्रक के चालक रिंकु पिता रामनिवास जाति कुम्हार उम्र 25 साल निवासी 11 हट्टा, लोहड़ बाजार भिवानी पुलिस थाना सिटी भिवानी हाल देवनगर कॉलोनी भिवानी पुलिस थाना सदर भिवानी जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया जप्तशुदा शराब चण्डीगढ की बनी हुई पायी गई जिसे अभियुक्त हरियाणा से गुजरात की तरफ तस्करी कर ले जा रहा था। जप्तशुदा अवैध शराब की बाजार किमत करीब 60 लाख रूपये है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





