भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर भारत विकास परिषद की योजना बैठक संपन्न।

SHARE:

भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर भारत विकास परिषद की योजना बैठक संपन्न।

सादड़ी,पाली।

आगामी 31,अगस्त को

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के संरक्षक विजय सिंह माली व अध्यक्ष सुशीला सोनी के सानिध्य में योजना बैठक हुई ।
भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक हेमंत कुमार गर्ग ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष हुई प्रतियोगिता की समीक्षा की गई व इस वर्ष आयोजन को लेकर योजना बनाई गई ।बैठक में सचिव डा गिरधारी लाल देवड़ा,कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़, नारायण लाल हिंगड ,राजेश देवड़ा ने अपने सुझाव दिए।बैठक में तय किया गया कि 11विद्यालयों में संपर्क कर कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के 400-400विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित करवाना है।बैठक में विद्यालयों से संपर्क हेतु प्रभारी तय कर भारत को जानो पुस्तक वितरण पर चर्चा की गई। बैठक में कमलेश रावल,प्रमोद सिंह राजपुरोहित,जुगल किशोर बोरवाल,आनंदकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद द्वारा देश के गौरवशाली अतीत व प्रगतिशील वर्तमान भारत के सामान्य ज्ञान पर आधारित भारत को जानों प्रतियोगिता का पहले विद्यालय,फिर शाखा स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजन होता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment