चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
खेल मैदान बचाने एवं भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
कपासन, पीएम श्री महाराणा प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को बचाने, विद्यालय की भूमि को विद्यालय के नाम दर्ज कराने तथा भूमि से जुड़े कथित भ्रष्टाचार एवं राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
आमरण अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच डॉ. प्रवीण मेनारिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने की। टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की।
इधर, धरना स्थल पर आमरण अनशन का समर्थन करने हेतु राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत लौत, पूर्व जिला कांग्रेस मुख्य संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा, चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस प्रवक्ता नवरत्न जीनगर, चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर तथा पूर्व प्रधान भेरूलाल खटीक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली तथा खेल मैदान से जुड़े कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से प्रशासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया तथा पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 16 अगस्त को निंबाहेड़ा में आ रहे हैं उनको कपासन खेल मैदान पर हुए भ्रष्टाचार के संदर्भ चित्तौड़गढ़ कलेक्टर महोदय से गुजारिश कर मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिया जाएगा
आमरण अनशन के तीसरे दिन तक प्रशासन की ओर से न तो कोई अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचा और न ही आंदोलनकारियों को किसी प्रकार की जानकारी अथवा ठोस आश्वासन दिया गया। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक खेल मैदान की भूमि विद्यालय के नाम दर्ज नहीं की जाती तथा भूमि से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की धरना प्रदर्शन मैं अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश सदस्य मांगीलाल बेरवा पूर्व मध्य प्रदेश शंकर लाल प्रजापत चित्तौड़गढ़ पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सतीश नंदवाना सेवादल नगर अध्यक्ष प्रमाण शंकर लोहार पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अख्तर बुखारी शिक्षक प्रकोष्ठ के समन्वयक लक्ष्मी नारायण व्यास पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विनोद बारेगामा पूर्व पार्षद नरेश खटीक मदन कुमावत ललित टांक घनश्याम खटीक राशमी नगर निकाय प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शिव दत्त छीनीवाल ऋतिक व्यास विजय बारेगामा भावेश झंवर ओबीसी नगर अध्यक्ष राकेश आचार्य सूरज माली मुस्ताक भाई मुंगाना सरपंच प्रशासक राजेंद्र गोठवाल राजू माली रामेश्वर अहीर भागीरथ चौधरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता खिलाड़ी मौजूद रहे मौजूद रहे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





