एसपीयू महाविद्यालय में हुआ पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन।

SHARE:

एसपीयू महाविद्यालय में हुआ पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन।

फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में पुस्तकालय दिवस एवं डॉ एस आर रंगनाथन के जन्म दिवस के उपलक्ष पर पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस तकनीकी युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है पुस्तक हाथ में लेकर पढ़ने से एक विशेष जुड़ाव महसूस होता है। पुस्तके समाज के बौद्धिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से बेहतर कोई मित्र नहीं होता। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित कुमार ने पुस्तकों की महत्ता बताते हुए युवाओं से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया।पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती नीलम वैष्णव ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित हिंदी, अंग्रेजी, प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, इतिहास, विज्ञान, संस्कृति तथा प्रेरणादायक पुस्तकों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया। जिससे पाठकों को एक ही स्थान पर विविध प्रकार की पुस्तकों का अवलोकन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर एक गोपनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित कुमार एवं डॉ युधिष्ठिर शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रथम स्थान सिमरन बानू, द्वितीय स्थान डूंगरमल एवं तृतीय स्थान हिमांगी त्रिवेदी ने प्राप्त किया। साथ ही पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय सदस्यों द्वारा वर्षपर्यंत किए गए अवलोकन के आधार पर पुस्तकालय में सबसे अधिक समय बिताने वाले विद्यार्थियों सिमरन बानू, तमन्ना गेहलोत एवं प्रशांत राठौड़ को बेस्ट रीडर का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment