चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा
प्रगतियांस्थल सांवलियाजी मंदिर पर चतुर्दशी को मासिक भंडार खोला गया। भंडार से कुल 1 करोड़ 63 लाख 80 हजार 674 रुपए की राशि प्राप्त हुई। चतुर्दशी को प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद भगवान सांवलिया सेठ का भंडार उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा की उपस्थिति में खोला गया। भंडार गणना में 98 लाख, 33 हजार, 15 रुपए प्राप्त हुए एवं ऑनलाइन से 65 लाख, 47 हजार, 659 रुपए प्राप्त हुए । इस प्रकार भंडार गणना में कुल एक करोड़ 63 लाख,
80 हजार, 674 रुपए प्राप्त हुए। भण्डार राशि की गणना के अवसर पर मंदिर मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी महेश भट्ट, कैलाश अग्रवाल,
रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, जी एल मीणा, उदय लाल नाई, मंदिर मंडल के कर्मचारी गण , बैंक ऑफ बड़ौदा, आइसीआइसीआइ और राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक बानसेन के कर्मचारी व मंदिर मंडल के कर्मचारी सदस्य गण उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





