देसूरी के विद्यालयो का किया शाला संबलन।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने देसूरी के विद्यालयो का किया शाला संबलन सादड़ी 10अगस्त।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता की ढाणी ,राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी का शाला संबलन कर निर्देश दिए।
पंचायत प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश ने बताया कि माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा। तत्पश्चात संस्था प्रधान चेतन सिंह राणावत से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने , अध्ययन करने व हस्तलेख सुधार के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर छगनलाल सैनी व नीतू गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता का मंदिर देसूरी का अवलोकन व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी का शाला संबलन किया।माली ने संस्था प्रधान शिवराम राईका व प्रकाश चंद्र मोबारशा के साथ हरियालो राजस्थान के तहत विद्यालय परिसर में शहतूत का पौधा लगाया। माली ने लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान अतुल कुमार शर्मा व शिव राम राईका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी विद्यालयों में पहुंच कर शाला संबलन एप के माध्यम से विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को परखते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment