चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भीम आर्मी के नेतृत्व में युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की भावनाओं एवं चिंताओं को आपके समक्ष इस ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।
देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। हालिया घटनाओं एवं छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी अनेक सवाल खड़े किए है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज सुनी जाना तथा उनकी न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
इसी उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) निम्नलिखित मांगें आपके समक्ष प्रस्तुत करती है-
प्रमुख मागें-
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दें।
2. आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
3. संसद में पेपर लीक तथा छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।
4. आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
5. शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच संबंधी मांगें-
1. छात्राओं के साथ हुई अशोभनीय एवं अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
2. पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा उन्हें पुलिस के हेल्मेट एवं लाठियों किस आधार पर उपलब्ध कराई गई, इसकी जांच कराई जाए।
3. कथित रूप से अवधि समाप्त हो चुके आँसू गैस के गोलों के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
4. प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों एवं कथित रूप से पत्थरों से भरे ट्रक की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
5. पुलिसकर्मियों के पास कथित रूप से मौजूद कीलों वाली लाठियों के प्रयोग की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।
6. भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर नेम प्लेट अनिवार्य की जाए।
शिक्षा एवं भर्ती सुधार संबंधी मांगें –
1. नीट, यूजी, जेईई मेन एग्जाम तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
2. सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए।
3. महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद तथा पुरुष अभ्यर्थियों के गृह अथवा निकटवर्ती जनपद में निर्धारित किए जाएँ।
4. पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध दंड सुनिश्चित किया जाए।
5. सभी विभागों के रिक्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
6. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
7. भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
8. प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त की जाए।
9. जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं किए जाते, उनमें परिणाम के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी का आप्तांक (स्कोर) अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किया जाए।महोदया, भीम आर्मी भारत एकता मिशन का मानना है कि शिक्षा, रोजगार और न्याय प्रत्येक युवा का सवैधानिक अधिकार है। यदि इन मांगों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती है तो देश के युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं, परीक्षा प्रणाली एवं भर्ती व्यवस्था में विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपर्युक्त मांगों पर यथाशीघ्र आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित करने की कृपा करें।
ज्ञापन सौपने वालो में भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष लोकेश कुमार रेगर, जिला महासचिव दशरथ मेघवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द सालवी , प्रेमचन्द जाटव, जिला कार्यकारिणी सदस्य, चितौड तहसील अध्यक्ष योगेश भांबी, राशमी तहसील अध्यक्ष हरिश रेगर, बेगूं तहसील अध्यक्ष मुकेश सालवी, निम्बाहेडा तहसील अध्यक्ष पप्पु परमार, भदेसर तहसील अध्यक्ष से कन्हैयालालजटिया, डूंगला तहसील अध्यक्ष मोहनलाल, उपाध्यक्ष कमलेश जाटव, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र उचेलिया, सुरेन्द्र रेगर, जिला मिडिया प्रभारी राहुल जाटव, राजु जटिया, शांतिलाल मेघवाल, तहसील प्रभारी निम्बाहेडा, सिद्वार्थ चौहान, सत्यनारायण सालवी, राहुल मेघवाल, कार्तिक रेगर, राजेन्द्र मेघवाल, कन्हैयालाल , देवकिशन रेगर, बाबुलाल, लक्ष्मणलाल, देवकिशन रेगर, भूपेश कुमार कमाली, पंकज रेगर, कमलेश जटिया, राजेश सालवी, जीवन मेघवाल, जितेन्द्र मेघवाल, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





