47 किलोग्राम से अधिक अफीम डोडाचूरा व फोर्ड कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।
बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोर्ड कार से 47 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुलाई माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत बिजयपुर थाना पुलिस की यह लगातार चौथी कार्रवाई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में एएसपी गजेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते फोर्ड कार सहित 47 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर एक अभियुक्त को गिरफतार किया गया। 22 जुलाई 2026 को थानाधिकारी रामलाल , मय जाप्ता कानि नरेन्द्र मय वाहन सरकारी व चालक मेनपाल के थाने से रवाना हो धराणा पहुँच बाद जांच परिवाद के धराणा गाँव से उदपुरा रोड पर निकले की उदपुरा की तरफ से एक काले रंग की आईकन फॉर्ड कार आती हुई नजर आई। कार के चालक को थानाधिकारी मय जाप्ता ने चलती हुई गाडी में बावर्दी रोकने हेतु हाथ का ईशारा किया परन्तु कार चालक कार को साईड से निकालने लगा जिस पर उक्त कार रोड के साईड में पड़े बड़े पत्थर से टक्करा गई जिससे आगे का खलासी साईड का टायर फटने व एक्सल टुटने से करीब 10 मीटर दुरी पर गाडी रोड से साईड में खडी कर कार चालक कार से निचे उतर रोड के उतर दिशा में खेतो मे भागने लगा। जिस पर जाप्ते द्वारा उक्त कार चालक का पीछा कर पकड़ा। तत्पश्चात एएसआई शंकर सिंह , कानि रणजीत सिंह मय अनुसन्धान सामग्री के तलबशुदा मौके पर आये। वाहन फॉर्ड कार के चालक को नाम पता पुछा तो कार चालक ने अपना नाम गोपाल पिता गेहरीलाल जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी उदपुरा थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ होना बताया। तत्पश्चात नियमानुसार फोर्ड कार की तलाशी ली गई तो कार में रखे 02 प्लास्टिक के कटटो व 01 कपडे के बोरे में भरा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा अधकुचला का कुल वजन 47 किलो 110 ग्राम हुआ। कार चालक गोपाल गुर्जर को वाहन फोर्ड कार अपने कब्जे में रख कर कार में अफीम डोडाचूरा रखकर परिवहन कर ले जाना पाया जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित होना पाया जाने से नियमानुसर कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा एवं वाहन फोर्ड कार को जब्त किया गया एवं आरोपी गोपाल को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत करा जरिये फर्द गिरफतार किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है। पुलिस थाना बिजयपुर की जुलाई माह के अन्तर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार यह चौथी कार्यवाही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





