भव्य स्वागत के बीच बोले जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष लड्ढा: खिलाड़ियों को दिलाएंगे उनका हक,प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच।
भादसोड़ा।
जिला क्रिकेट संघ चित्तौड़गढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, संयुक्त सचिव विकास बारेगामा एवं कोषाध्यक्ष पंकज झारोली का प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर की धर्मशाला में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह से पहले प्राकट्य स्थल पहुंचने पर अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा का कार्यकर्ताओं ने उपरना ओढ़ाकर एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की। मंदिर मंडल की ओर से कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, संयुक्त सचिव विकास बारेगामा और कोषाध्यक्ष पंकज झारोली का उपरना ओढ़ाकर तथा भगवान सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया।
धर्मशाला में आयोजित स्वागत सभा में मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, कैलाश जाट (पीपलवास), सूर्य प्रताप सिंह गुड़ा, अशोक अग्रवाल, गोविंद सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले में क्रिकेट के विकास की उम्मीद जताई।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों को उनका अधिकार दिलाने और ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। संयुक्त सचिव विकास बारेगामा और कोषाध्यक्ष पंकज झारोली ने भी संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंडालिया ने किया तथा आभार रूपेश खटीक ने व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





