राष्ट्रीय राजमार्ग से 22 अतिक्रमण हटाए।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चितौडगढ जिलें के भादसोड़ा
राष्ट्रीय राजमार्ग से 22 अतिक्रमण हटाए, दोबारा कब्जा रोकने को खोदी सुरक्षा खाई
राजस्थान हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने का रसंयुक्त अभियान जारी है। रविवार को बागुंड क्षेत्र से व भादसोड़ा चौराहा (उदयपुर मार्ग) तक अभियान चलाकर 22 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्यूआरटी भी तैनात रही। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से होटल-ढाबों और सर्विस रोड के बीच सुरक्षा खाई भी खोदी गई, ताकि अनधिकृत वाहनों का आवागमन रोका जा सके। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहेगी।

विधायक अर्जुन लाल जीनगर को ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने में शिथिलता बरतने के लिए निवेदन किया जिस पर विधायक जी नागर ने एन एच अधिकारियों से बात कर लोगों का नुकसान नहीं हो शिथिलता बरतने के लिए कहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment