कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन।
फालना,पाली।
कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल, फालना में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, पोषण संबंधी जागरूकता एवं पाक-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 180 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 90 से अधिक आकर्षक एवं स्वादिष्ट ‘कुकिंग विदाउट फायर’ व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एस.पी.यू. जैन शिक्षण संघ के सचिव श्री शांतिलाल बोकाडिया, सहसचिव श्री अमित मेहता, श्री अशोक परमार, सह-कोषाध्यक्ष श्री अंकित राठौड़ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुरेशचंद्र अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्रीमती पूनम गोयल ने प्रतियोगिता प्रभारी के रूप में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक, आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण व्यंजनों की विद्यालय की प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य डॉ. मनीष कोचर ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, टीम भावना, संतुलित आहार के प्रति जागरूकता तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





