डीपीएस पाली के कक्षा 8 के छात्र राघव सोनी ने भविष्य की दुनिया पर आधारित रोबोट्स और टाइम ट्रैवल पर लिखी रोमांचक विज्ञान-कथा पुस्तक
पाली। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), पाली के कक्षा 8 के छात्र राघव सोनी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और टाइम ट्रैवल पर आधारित एक रोचक विज्ञान-कथा पुस्तक लिखी है।
पुस्तक की कहानी ‘जैक’ नामक एक बालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक भविष्य की उस दुनिया में पहुँच जाता है जहाँ अत्याधुनिक रोबोट्स ने पूरी मानव सभ्यता पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। सभी मनुष्य रोबोट्स के आदेश मानने को मजबूर हैं, लेकिन वर्तमान समय से पहुँचा जैक उनके नियंत्रण में नहीं आता। अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और वैज्ञानिक सोच के बल पर वह रोबोट्स की शक्ति के मुख्य स्रोत का पता लगाता है और उनकी पावर सप्लाई बंद कर देता है। इसके साथ ही रोबोट्स का साम्राज्य समाप्त हो जाता है, मानवता स्वतंत्र हो जाती है और जैक सुरक्षित अपने समय में लौट आता है।
यह पुस्तक बच्चों और युवाओं को यह संदेश देती है कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग मानवता की सेवा के लिए होना चाहिए, उस पर शासन करने के लिए नहीं। यह रचना विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार, रचनात्मक सोच और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग के लिए प्रेरित करती है।
राघव, डॉ. लक्ष्मण सोनी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली तथा डॉ. प्रियंका सोनी, एसोसिएट प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली के पुत्र हैं।
यह पुस्तक BriBooks पर प्रकाशित हो चुकी है और दुनिया भर के पाठकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक पाठक इसे www.bribooks.com के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





