श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड 11 लाख 83 हजार रुपए।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड 11 लाख 83 हजार रुपए,
पहले चरण की गणना सम्पन्न

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से पहले चरण की गणना में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। सोमवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला गया। सोमवार को पहले चरण की गणना का समापन हुआ। जिसमें 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को दूसरे चरण के रुप में की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। सोमवार को भंडार से प्राप्त राशि की गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेन्द्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालुलाल तेली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंको के कर्मचारी मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment