कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध हथियारों की धरपकड के क्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी है। अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई सुन्दरपाल चौधरी को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक अल्टो के-10 कार जिसमें एक व्यकित देशी कट्टा लेकर घुम रहा है व हाईवे चोराहो पर रोब झाड़ रहा है जो नीमच से चितोडगढ की ओर जा रहा है जिस पर एएसआई सुन्दरपाल मय जाप्ता द्वारा हाईवे रोड पर थाने के सामने नाकाबन्दी शुरू की गयी । नाकाबन्दी के दौरान मुताबिक सुचना आई इस कार को बमुश्किल रोका जाकर कार चालक से अवैध देशी कट्टा बरामद किया जाकर अभियुक्त कार चालक को गिरफतार किया गया। कार को नियमानुसार जप्त किया गया। अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर देशी कट्टे की खरीद फरोख्त, देशी कट्टे अपने पास रखने संबधी गहन अनुसंधान किया जाएगा।
गिरफतार अभियुक्त :-
अमन सेन पिता मोहन लाल सेन उम्र 23 साल निवासी रानीखेडा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितोडगढ
पुलिस टीम :- एएसआई सुन्दरपाल, कानि.बाबुलाल,दयाराम,ओपिला राम।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





