श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल गोडवाड़ परगना संस्थान का सामूहिक विवाह का आयोजन 21 नवंबर को आयोजित होगा।
संपूर्ण देश में मेवाड़ा समाज के विवाह योग्य वर वधु का पंजियन (Ragistreshan) 3 अगस्त सोमवार से होगा श्री गणेश।
गोडवाड़ परगना करवाएगा मात्र ₹1 में वर वधु का विवाह।
घाणेराव,देसूरी/पाली
श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल गौड़वाड़ परगना संस्थान, घाणेराव देसूरी रोड स्थित झुंझार मंदिर द्वारा *21 नवंबर 2026* को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस विवाह की सबसे सराहनीय बात यह है कि वर-वधु का रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र *₹1* रखा गया है। इसके अतिरिक्त और किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा।
इस संबंध में 8 जुलाई 2026 को श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल गोडवाड़ परगना झुंझार संस्थान की बैठक संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल मुंडारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संरक्षक चंद्रशेखर मेवाड़ा और महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा घाणेराव,कार्यकारणी के सदस्य शांतिलाल मेवाड़ा लुणावा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे और विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल के निर्देशानुसार संस्थान के महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि विवाह योग्य वर वधु का रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2026 सोमवार से शुरू होगा।
इच्छुक वर-वधु के अभिभावक संस्थान कार्यालय घाणेराव देसूरी में अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल मोबाइल नम्बर,97666 74424,संरक्षक चंद्रशेखर मेवाड़ा,99287 49542,महामंत्री महेंद्र मेवाड़ा 94145 26432,कोषाध्यक्ष धनराज मेवाड़ा 94145 23172 संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
संस्थान की यह पहल समाज के कल्याण और आर्थिक रूप से सुलभ विवाह कराने के उद्देश्य से की जा रही है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
संस्थान ने प्रदेश के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे अपने परिचितों और रिश्तेदारों को इस पुण्य कार्य से जोड़कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करावे। साथ अभिभावक अपने विवाह योग्य पुत्र,पुत्रियों(वर,वधुओं) का रजिस्ट्रेशन (पंजीयन)करवा कर इस पवित्र व पुण्य महायज्ञ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर संस्थान को अनुगृहीत करावे। साथ ही
समाज द्वारा आयोजित इस महान आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





