समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

SHARE:

समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

एकल अभियान संभाग राजस्थान भाग जोधपुर अंचल पाली अंचल कार्यालय बाली में समीक्षा बैठक की गई l जिसमें संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्रीमान गौतम चंद जी यति के कर कमलो द्वारा मां भारती की चरणों में दीप प्रज्वलित करके वंदना कम करवाया गया l जिसमें अंचल कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमान अमित जी मेहता एवं हिंदू सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमान श्याम सिंह जी जोधा फालना भाग अभियान प्रमुख हुकमाराम जी गोयल अंचल अभियान प्रमुख तरुण कुमार जी गर्ग एवं सभी संच प्रमुख भैया और बहन उपस्थित रहे* l *रिपोर्टिंग ली गई जिसमें बैठक का *आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय संचालन, आचार्य ऐप की प्रगति, समिति विस्तार, आगामी मासिक अभ्यास वर्ग, कार्यकर्ता प्रवास एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई*
*बैठक में भाग अभियान प्रमुख हुकमाराम गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय नियमित रूप से संचालित हो, आचार्य ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम समितियों को सक्रिय बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को *समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का आह्वान किया*
*इस अवसर श्रीमान कोषाध्यक्ष अमित जी मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं को *संगठन की कार्ययोजना, सेवा, शिक्षा एवं संस्कार के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन विस्तार के लिए सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया*
*बैठक में संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्रीमान गौतम सिंह जी यति ने सभी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एकल अभियान के कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment