विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सादड़ी 29जून।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1,राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा सुथारान का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा सुथारान के संस्था प्रधान बद्रीलाल गहलोत ने बताया कि माली ने विद्यालय के स्टाफ की बैठक लेकर विद्यालय योजना,अध्यापक दैनंदिनी,विद्यालय प्रभार,वार्षिक शिक्षण योजना,प्रभावी प्रार्थना सभा,भामाशाह संपर्क, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण,एम डी एम ,हाउस होल्ड सर्वे व प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण ,हरियालो राजस्थान,लर्निंग आउटकम्स,नो बैग डे व उत्सव जयंती आयोजन को लेकर चर्चा की तथा अपने विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए निर्देशित किया।माली ने अपने विद्यालय के कैचमेंट एरिया के सभी अनामांकित व ड्राप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने व विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से संपर्क कर नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने को कहा।संस्था प्रधान गहलोत ने विश्वास दिलाया कि दिए गए निर्देशो की पालना की जाएगी।इस अवसर पर महेंद्रसिंह राठौड,मुकेशी मीना,योगिता गुर्जर,दिनेश कुमार समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।इससे पहले माली ने सेठ फुटरमल हिम्मत मल बाफना राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी का औचक निरीक्षण किया जहां इंदुबाला,बसंती,पूनम कुंवर ,युवराज गौड़,गिरधारीलाल रैगर,कसनाराम माली,राजबाला राठौड़ व वर्षा कंवर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के बाद आज पुनः विद्यालय खुले हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment