जिला स्तरीय राजपूत मातृशक्ति क्षत्राणी सशक्तिकरण स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 

स्थान :- आरासाणा अम्बाजी मंदिर परिसर (पिण्डवाड़ा – सिरोही
सिरोही।।
जिला स्तरीय राजपूत मातृशक्ति-क्षत्राणी सशक्तिकरण स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2025-2026 का आयोजन राजेन्द्र सिंह राठौड़ पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्ण प्रतिपक्ष नेता के मुख्य आतिथ्य में माता आरासूरी मंदिर परिसर में विशाल पांडाल में सम्पन्न हुआ।
समारोह में जिलेभर से 7 हजार से अधिक क्षत्रिय समाज की मातृशक्ति महिलाऐ, युवा प्रतिभाए एवं समाज के लोग मुख्य अतिथि राठौड़ को सुनने हेतु उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि भारतीय महिलाओ ने सेना, पुलिस, वैज्ञानिक, सिविल सर्विस, कोरपोरेट अपनी विशेष उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है। युवा प्रतिभाओ की उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए सन्देश दिया कि मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। ओटा राम जी देवासी माननीय मंत्री ने सामाजिक सरोकार हेतु महिला एवं युवाओं के लिए आयोजित इस समारोह की प्रशंसा की। सांसद लुम्बा राम चौधरी ने महिलाओ की भारी उपस्थिति होने से खुशी व्यक्त करते हुए जागरूकता द्वारा समाज के विकास में महत्व पूर्ण योगदान बताया तथा क्षत्रिय समाज भवन पिण्डवाड़ा हेतु पंद्रह लाख रूपये स्वीकृति की घोषणा की। विधायक समा राम गरासिया ने भी युवाओं को सम्मानित किया एवं विधायक मद से भवन निर्माण हेतु 15 लाख की घोषणा की। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी ने बताया की पढ़ी लिखी महिला दो घरो के परिवार का कल्याण एवं विकास करती है अतः खूब पढ़े लिखें।
आयोजक समिति के अध्यक्ष गोप सिंह देवड़ा रिटायर सी. आई. (राष्ट्रपति पुलिस पदक) ने सभी अतिथियों का स्वागत उदबोधन देते हुए बताया कि कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर कि गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय, विद्यालय के बोर्ड में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त 101 प्रतिभाओ का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया साथ ही माननीय मंत्री ओटा राम जी से समाज भवन हेतु भूमि आवंटन का आग्रह किया। आमंत्रित अतिथियों में गणपत सिंह राठौड़ जिला मंत्री भाजपा ने उद्बोधन देते हुए महिलाओ एवं युवाओं की श्रेष्ठ अध्ययन सहित सहशैक्षणिक गतिविधियों से समाज के विकास में महति भूमिका पर आह्वान किया।
मंचासीन अतिथि मार्किण्डेयधाम के संत रेवा नाथ महाराज, चन्दन सिंह देवड़ा पूर्व जिला प्रमुख, रविन्द्र सिंह बालावत पूर्व जिलाध्यक्ष जालौर, दलीप सिंह मांडानी, वीरेंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्यक्रम समिति सदस्य, नरपत सिंह राणावत जिला मंत्री, दिपेन्द्र सिंह पिथापुरा, सुजान सिंह वडवज, अजित सिंह निम्बोड़ा, उद्यमी प्रद्युम्न सिंह भाटी, नारायण सिंह बागसीन, दक्षा देवड़ा, मांगू सिंह बावली, भवानी सिंह डोड्आ, हिमपाल सिंह देवडा, नरपत सिंह देवड़ा, दिलीप भाई जैन सहित अतिथियों ने ओजस्वी उद्बोधन प्रदान कर प्रतिभावान बालक बालिकाओं एवं मातृ शक्ति का उत्साहवर्धन किया। महिला शक्ति के रूप में विरोली गाँव बेटी डिम्पल कँवर पुलिस निरीक्षक (राज पुलिस) ने सफलता के लिए कोई शार्ट कट नहीं होता है सदैव मेहनत का फल मिलता है युवा मोबाइल कि लत से दूर रहे एवं निरंतर एकाग्रता एवं लग्न से मेहनत करने का सन्देश दिया। संयोजक कैप्टन रतन सिंह वीरवाड़ा, सचिव बाघ सिंह राणावत, ने सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। भामाशाह के रूप में गोप सिंह देवड़ा, कैप्टन रतन सिंह देवड़ा, बाघ सिंह राणावत, श्रवण सिंह दहिया, जालम सिंह राणावत, प्रताप सिंह देवड़ा, रघुवीर सिंह देवडा, ईश्वर सिंह चवरली सहित सहयोग किया गया।
कार्यक्रम की सफलता हेतु भगवत सिंह देवड़ा प्राचार्य, दलपत सिंह देवड़ा, सूरेन्द्र सिंह देवड़ा, राम सिंह डिंगार, डॉ विक्रम सिंह, दशरथ सिंह, दलपत सिंह देवड़ा, देवेंद्र सिंह, सवाईमान सिंह, सहित सदस्यों ने महत्वपूर्ण कार्ययोजना से कार्य किया है।
गोप सिंह देवड़ा (राष्ट्रपति पुलिस पदक) अध्यक्ष, जिला स्तरीय क्षत्रिय समारोह समिति ने सभी आगंतुको का आभार प्रकट किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





