ग्राम पंचायत घाणेराव के विभिन्न क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत चार करोड़ से भी अधिक राशि के इक्कीस विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किये।
घाणेराव,पाली



ग्राम पंचायत प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मंत्री वी क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चामुंडा माता मंदिर से दिवसीययो की ढाणी तक सीसी रोड व विधायक कोष व राज्य सरकारी की योजना के करीब चार करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए आम लोगों से आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ उठा कर लाभान्वित बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी,भरत त्रिवेदी,पूर्व उप प्रधान मानवेंद्रसिंह,घाणेराव पंचायत प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच गुलाब खत्री,मदनसिंह सोलंकी,पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह इंदा,मुकेशसिंह राजपुरोहित सोनाणा, जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा,उपाध्यक्ष राकेश खत्री,भाजपा नेता भरतसिंह देवल,सुरेश सोमपुरा,लक्ष्मीनारायण मेवाड़ा,ग्रामविकास अधिकारी,ढलाराम मेघवाल,भाजपा मंडल के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष,पदाधिकारी,कार्यकर्ता,नरेन्द्र मेवाड़ा व घाणेराव के लोग व महिला मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





